Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एसीबी ने वाणिज्यिक कर अधिकारियों को एक लाख रूपये रि*श्वत लेते दबोचा

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी चूरू इकाई द्वारा 28 मार्च को कार्रवाई करते हुए महेश कुमार सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी व नरेन्द्र सिंह कनिष्ठ वाणिज्यिक कर अधिकारी को परिवादी द्वारा फर्म के रीर्टनस नहीं भरने पर फर्म को डीफाल्टर नहीं करने के लिए परिवादी व उसके सीए के समक्ष दो लाख रूपये रि*श्वत की मांग की गई एवं सीए के जरिए 28 मार्च को आरोपी महेश कुमार एसीटीओ रतनगढ द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में एक लाख रूपये रि*श्वत के प्राप्त कर अपने कार्यालय में पास की सीट पर बैठे नरेन्द्र सिंह जेसीटीओ को दिये जिसने रि*श्वती राशि मिनी कैरी बैग में डालकर अपनी पेन्ट में रख लिये।

 

ACB action on commercial tax officers in churu

 

 

 

 

रि*श्वत राशि प्राप्त करने पर एसीटीओ व जेसीटीओ दोनों को मौके पर रंगे हाथों पकड़ा गया। रि*श्वती राशि एक लाख रूपये नरेन्द्र सिंह जेसीटीओ से बरामद की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी चूरू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा फर्म के रीर्टन्स नहीं भरने पर फर्म को डीफाल्टर नहीं करने के लिए परिवादी व उसके सीए को दो लाख रूपये रि*श्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

 

 

 

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरवीजन में एसीबी चूरू के शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में मय टीम के मांग का सत्यापन करवाया गया एवं ट्रैप कार्यवाही की गई। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !