कारगिल में 5.5 तीव्रता का आया भूकंप

कारगिल में आज सोमवार दोपहर को भूकंप का झटका महसूस हुआ है। अधिकारियों ने तीन बजकर 48 मिनट पर 5.5 तीव्रता के भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया है। अब तक इस भूपकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के कई इलाकों में भी कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया