Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पुलिस ने फरार इनामी बदमाश रामसिंह मीना को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फरार इनामी बदमाश रामसिंह मीना को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि बरनाला में लड़की की गो*ली मारकर ह*त्या करने के मामले में, मानटाउन, बाटोदा, सपोटरा- करौली एवं लालसोट थाने में फायरिंग कर ह*त्या के प्रयास की चार घटनाओ में फरार राममीना पुत्र मगनलाल निवासी मोरपा बाटोदा जिला सवाई मोधापुर को जयपुर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

आरोपी इन मामलों में चल रहा था फरार:  

घटना : 1- 

बरानाला में लड़की को गो*ली मार कर ह*त्या:-

पुलिस के अनुसार आरोपी बाटोदा बरानाला में लड़की को गो*ली मार कर ह*त्या करने की वारदात में फरार चल रहा था। नाथुलाल निवासी बरनाला ने दिनांक 29/06/2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी भतीजी पूजा पुत्री प्यारेलाल घर पर थी। उस समय भानू प्रताप, कुष्णा मीणा निवासी सुख चैनपुरा लालसोट, अंकित निवासी चैनपुरा मलारना डूंगर, कुलदीन मीणा निवासी बगड़ी मोटर साइकिल पर आये और भानू प्रताप ने घर में घूस कर पूजा के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

 

 

Sawai Madhopur Police arrested absconding criminal Ramsingh Meena from jaipur

 

 

 

विरोध करने पर भानू प्रताप ने गो*ली मार कर ह*त्या कर दी। इस घटना पर आर्म्स एक्ट में बाटोदा थाने में मामला दर्ज किया गया था।  इस मामले में पुलिस आरोपी भानूप्रताप, कृष्णाअवतार को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। भानूप्रताप ने 27हजार रूपये में पिस्टल राम मीणा निवासी काजी कुण्डली से घटना के दिन ही खरीदी थी एवं वारदात करने से पूर्व में भानूप्रताप से पिस्टल को चला कर चैक किया था। वारदात के बाद से ही राम मीणा फरार चल रहा था।

 

घटना : 2-

मानटाउन इलाके में रामकिशोर पर फा*यरिंग कर ह*त्या का प्रयास:-

पुलिस के अनुसार रामकिशोर निवासी गिरधारपुर चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर गत दिनांक 17/11/2021 को अपनी बलेनो गाड़ी से गिरधारपुर से सवाई माधोपुर आ रहा था। रिको एरिया से खैरदा रोड अम्बेडकर कॉलोनी पहुंचा ही था की पीछे से एक कार में राजेन्द्र मीणा, हरिमोहन निवासी चेनपुरा, दिल्लु उर्फ दिलखुश मीणा निवासी करेल एवं राम मीणा निवासी काजी कुण्डली बाटोदा ने जान से मा*रने की नियत से गाड़ी के उपर फायरिग की थी, जिसमें रामकिशोर एवं मार्केट का अन्य दूकानदार बाल – बाल बच गये। इस संबध में मामला मानटाउन थाने पर दर्ज किया गया। इस घटना में लिप्त राजेन्द्र, हरिमोहन एवं दिल्लु उर्फ दिलखुश को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। अपराधी राम मीणा वारदात के समय से ही फरार चल रहा था।

 

घटना : 3-

बाटोदा में रमजानीपुरा में राहुल को जान से मा*रने की नियत से फा*यरिंग:-

पुलिस के अनुसार गत दिनांक 12 मई 2022 को बाटोदा थाना अन्तर्गत रमजानीपुरा से राहुल पुत्र कमलेश निवासी रामगढ़ मुरारा अपनी स्वीफ्ट कार से अपने दो साथियों के साथ शादी में वापिस आ रहा था। उस समय डाबर रोड पर अनील उर्फ बिल्लु बादशाह एवं कुबेर मीना एवं अन्य साथियों ने गाड़ी रोक ली और जा*न से मारने की नियत से गाड़ी के उपर फा*यरिंग की। जिससे राहुल को चोट लगी
थी। इस मामले में राम मीणा का न्यायलय से वारंट जारी था।

 

 

घटना : 4 – 

सपोटरा जिला करौली में लेखराज को गो*ली मारी थी:-

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत जीरोता, सपोटरा जिला करौली में गत दिनांक 18 मार्च, 2022 को धुलंडी के दिवस होली खेल रहे बंटी को जा*न मारने की नियत से बदमाश बिल्लु बादशाह, कुबेर, दिलखुश, कुलदीप, लकी मोरपा आदि ने फा*यरिंग कर दी थी। बंटी तो बाल-बाल बच गया था परन्तु लेखराज पुत्र लख्मीराम के गोली लग गई थी। इस घटना में राम मीणा का न्यायलय से वारंट जारी था।

 

 

घटना : 5 – 

लालसोट में इन्द्रराज मीणा चमनपुरा का किया था अ*पहरण:-

जनवरी, 2022 को लालसोट थाना इलाका में इन्द्रराज मीणा चमनपुरा को मुख्य बाजार से अ*पहरण कर पैसों के विवाद को लेकर मा*रपीट की थी। इस प्रकरण में आरोपी थाना लालसोट से भगौडा घोषित था। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर द्वारा 15000 हजार का रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

 

इस तरह आरोपी को किया गिरफ्तार:-

फरार बदमाश राम मीणा की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार विशेष टीम का गठन किया गया था। वृताधिकारी सवाई माधोपुर शहर दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के
लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की गठित विशेष टीम द्वारा दौसा, लालसोट, बस्सी, कोटा, अजमेर, हरिद्वार, दिल्ली एवं जयपुर में कई स्थानों पर दबीशें दी गई। मुखबिर से सूचना मिली की राम मीणा जयपुर में अपने दोस्त से मिलने आया है। इस सूचना पर स्पेशल टीम को जयपुर भेजा गया। पुलिस की विशेष टीम ने सार्थक प्रयास कर कार्य योजना बनाकर सांगानेर जयपुर से दबोचने में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड:-

अपराधी के विरूद्व ह*त्या का प्रयास, मा*रपीट एवं अ*पहरण के करीब आधा दर्जन प्रकरण जिला सवाई माधोपुर, करौली, दौसा में दर्ज है। अनील उर्फ बिल्लु बादशाह पुत्र रामजीलाल निवासी भावड बाटोदा सवाई माधोपुर के विरूद्व आधा दर्जन प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाािधकारी लखन खटाना, मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, लक्ष्मण सिंह हेड कांस्टेबल सायबर थाना, विजय सिंह कांस्टेबल, बुद्विप्रकाश कांस्टेबल, केदार कांस्टेबल और राजकुूमार कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !