Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शिक्षा मंत्री ने 5 हजार प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को दी मंजूरी

तृतीय श्रेणी शिक्षा भर्ती में महिला आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत के प्रस्ताव पर भी चर्चा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गत सोमवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में 5000 प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रबोधक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब यह प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय के पास जायेगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया की 5000 प्रबोधक की पदोन्नति पूर्व में हो गई थी। शेष 5000 और प्रबोधक पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजने को मंजूरी प्रदान की। NTT शिक्षकों की 2018 में हुई भर्ती के मामले में इसी सप्ताह में राहत पहुंचाने का निर्णय लिया गया। देवनारायण योजना में छठी कक्षा के बच्चों को मिलने वाली छात्रावृत्ति की लिए चयनित स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। तृतीय श्रेणी शिक्षा भर्ती में वर्तमान महिला आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करने पर भी विचार किया गया।

 

Education Minister approved the proposal for promotion of 5 thousand lecturers

 

निदेशालय में बाबू का काम कर रहे शिक्षको के पदस्थापन निरस्त होंगे-

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीकानेर शिक्षा निदेशालय में 65 से अधिक शिक्षकों के लंबे समय से बाबू का काम करने पर नाराजगी जताते हुए इनके पदस्थापन निरस्त करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा की इन 65 लोगों में 19 व्याख्याता और 20 से अधिक सेकंड ग्रेड शिक्षक हैं। ये स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय निदेशालय में बाबू का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पद पर 5 साल से अधिक के पदस्थापित शिक्षकों को हटाकर उनके मूल नियुक्ति स्थान भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा की आदेश के बाद काफी सारे पदस्थापन निरस्त हुए हैं, परंतु अभी भी 900 से ज्यादा बाकी हैं, इनको भी 12 फरवरी तक हटाया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव शिक्षा नवीन जैन, स्पेशल सेक्रेटरी चित्रा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी माजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !