नेपाल: भारत की सीमा से सटे नेपाल के बीरगंज में कर्फ्यू लगा है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात हैं। मंगलवार को हुई हिं*सा और आ*गजनी के निशान यहां हर तरफ साफ नजर आते हैं। शहर के लगभग हर चौराहे पर जले हुए टायरों की राख है। कई जगह इमारतों में तोड़फोड़ नजर आती है। बीरगंज की नगर पालिका के कार्यालय से मंगलवार सुबह भी धुआं उठ रहा था और अग्निशमन दल के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। यहां दर्जनों वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
आ*गजनी के समय यहां मौजूद रहे एक नगर पालिका कर्मी ने अपना नाम न जाहिर करते हुए बीबीसी को बताया कि करीब दो सौ युवाओं की भीड़ ने ह*मला किया और हर जगह आग लगा दी। वे बहुत आ*क्रामक थे। पुलिस पूरी तरह नदारद थी और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। किसी ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल तोड़ दिया। नगर पालिका कार्यालय में रखे सभी दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं।
बीरगंज शहर के मेयर समेत कई राजनेताओं के घरों में आग लगा दी गई है। नेपाल के कानून मंत्री अजय चौरसिया के घर को भी जला दिया गया। शहर में तना*वपूर्ण शांति है और सैन्य बल मार्च कर रहे हैं। भारत से सटी सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वाहनों के अलावा दोनों तरफ से पैदल आने वाले लोगों को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
Tags Birgunj Birgunj Nepal Fire Hindi News India India News Kathmandu Latest News Latest News Updates Latest Updates Nepal Nepal News Sawai Madhopur App Social Media Top News Vikalp Times World World News
Check Also
पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना
कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …
आज से पेट्रोल-CNG लेने वालों के लिए नया नियम, बिना इसके नहीं मिलेगा फ्यूल
नई दिल्ली: 1 अक्टूबर यानी आज (गुरुवार) से दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में पेट्रोल (Petrol) और CNG …
पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें
नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …
WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर
Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …
12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक
मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
