Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चुनावी खर्चों पर चुनाव आयोग की रहेगी सख्त निगरानी, प्रदेश में 70 आईआरएस अधिकारियों की टीम उतारी 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 30 अक्टूबर से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दिन से चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्चो पर निगरानी रखनी शुरू हो जाएगी। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने इस बार सभी प्रत्याशियों के खर्चों पर निगरानी के लिए प्रदेश में 70 आईआरएस अधिकारियों की टीम उतारी है। ये टीम 30 अक्टूबर से प्रदेश में सक्रिय हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ये टीम सभी जिलों में 30 अक्टूबर से एक्टिव हो जाएगी। ये सभी अधिकारी विधानसभावार अपनी-अपनी टीम के साथ हर प्रत्याशी के तमाम खर्चों का पूरा लेखा-जोखा रखेंगे। ये टीम विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी वांछित सूचनाएं भी निर्वाचन आयोग को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अधिसूचना जारी होने के दिन 30 अक्टूबर से क्षेत्र में रहेंगे और 25 नवंबर तक क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे।

 

Election Commission will keep strict vigil on election expenses in rajasthan

 

एक प्रत्याशी को 40 लाख रुपए खर्च करने की लिमिट

इस बार चुनाव आयोग ने एक प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपए खर्च करने की लिमिट निर्धारित की है। इससे पहले जब साल 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे, तब 28 लाख रुपए खर्च लिमिट थी। साल 2018 में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने औसतन 26 करोड़ रुपए चुनाव में प्रचार-प्रसार के दौरान खर्च किए थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !