Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भाजपा नेत्री आशा मीणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल

राजेश शर्मा:- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं गत विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही आशा मीणा ने आज गुरूवार 26 अक्टूबर को हजारोें समर्थकों के साथ त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा की है। साथ ही उन्होंने भाजपा आला कमान से सवाई माधोपुर में दिये गये भाजपा टिकिट पर पुनर्विचार कर स्वयं को टिकिट देने की मांग की है।

 

 

BJP leader Asha Meena decided to contest elections as an independent in sawai madhopur assembly

 

आशा मीणा ने आज गुरूवार को रणथंभौर रोड़ स्थित अपने शगुन फार्म हाउस पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वो लगातार पिछले दस साल से सवाई माधोपुर के आमजन के लिए पार्टी बैनर पर निरन्तर कार्य कर रही थी, और भाजपा से टिकट मांग रही थी। लेकिन पार्टी आलाकमान ने ऐसे व्यक्ति को टिकिट देकर जन भावनाओं के साथ कुठाराघात किया है। जिस व्यक्ति ने तीन बार भाजपा के खिलाफ सवाई माधोपुर का चुनाव लड़कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है।

 

एक प्रश्न के जवाब में आशा मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर की आम जन की भावना और दबाव के चलते मैंने चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। मैं सवाई माधोपुर की बेटी हूँ, बहू हूँ, सवाई माधोपुर मेरा परिवार है। पार्टी टिकिट दे न दे यह कोई महत्वपूर्ण चीज नहीं है। आम जनता जिसके साथ होती है विजय भी उसी को मिलती है।

 

उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने राज्यसभा सांसद डाॅ. किरोड़ीलाल मीणा को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने वर्तमान विधायक को पुनः टिकिट देकर चुनावी रण में उतारा है। जिस प्रकार आशा मीणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर डाॅ. किरोड़ीलाल मीणा के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। उसी तरह चर्चा है कि वर्तमान विधायक के खिलाफ भी किसी मुस्लिम उम्मीद्वार को चुनाव मैदान में उतारने की कावायद चल रही है। ऐसे में सवाई माधोपुर विधानसभा का चुनाव प्रदेश में रोचक और प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !