लोकसभा चुनाव के ऐलान होने के कुछ हफ्तों पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा देकर चौंका दिया है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। निर्वाचन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं। पहले से ही एक चुनाव आयुक्त का पद खाली है और अब अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद पूरी जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कंधों पर आ गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या गोयल के इस्तीफे से समय सीमा प्रभावित होती है या नहीं। गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार गोयल का इस्तीफा गत शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया जो आज से ही प्रभावित हो गया।