Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चुनाव ड्यूटी वाले कार्मिकों को प्रपत्र 12 से मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा

विधानसभा चुनाव-2023 में चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों को प्रपत्र 12 भरना होगा। पूर्ण रूप से भरा प्रपत्र 12 देने के बाद विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदान करने का मौका दिया गया है।

 

Election duty personnel will get the facility of postal ballot through Form 12

 

जिले में मतदान कार्मिकों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। मतदान कार्मिकों को पूर्ण रूप से प्रपत्र 12 भरकर रिटर्निंग अधिकारी को जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। मतदान कर्मियों को प्रपत्र 12 में विधानसभा, निर्वाचक नामावली में भाग संख्या, क्रम संख्या आदि भरकर हस्ताक्षर कर जमा कराना है। सामान्य तौर पर फोटो पहचान पत्र सभी के पास है, लेकिन बूथ संख्या, निर्वाचक क्रमांक, फोटो पहचान पत्र में नहीं है। वोटर हेल्पलाइन ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करके एपिक नंबर से विधानसभा, बूथ संख्या व निर्वाचक क्रमांक संख्या प्रारूप 12 में भरें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !