सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में 27 जुलाई 2024 यानि शनिवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों की 3 घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 220 केवी जीएसएस खैरदा पर मरम्मत कार्य के चलते सभी 33 केवी लाइन चकचैनपुरा, भैरूगेट, अजनोटी, सूरवाल, शेरपुर, श्यामपुरा, इटावा, कुस्तला से जुड़े हुए सभी जीएसएस की विद्युत सप्लाई 27 जुलाई को प्रातः 7ः30 बजे से 10ः30 बजे 3 घण्टे तक बाधित रहेगी।

इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित शहरी क्षेत्र, पुराना शहर, हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड, रणथंभौर रोड, पटेल नगर, रीको, वीरेंद्र नगर, हम्मीर नगर, धमून रोड, खैरदा, चकचैनपुरा, आदर्श नगर, पुलिस लाइन, मीना कॉलोनी, गौत्तम कॉलोनी, सीमेंट फैक्ट्री आदि में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया