Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पात्र व्यक्ति को मिले जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ – राज्यपाल

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध  प्रदान किया करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल बागडे सोमवार को सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने हेतु कार्य करने तथा उन्हें तार्किक सोच एवं पाठ्यपुस्तक के बाहर का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने पर बल दिया।

 

 

Eligible persons should get proper benefits of public welfare schemes Governor Haribhau Bagade

 

 

उन्होंने नन्हे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए शैक्षिक गतिविधियों में नवाचार और रोचकता लाने, विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने एवं मानसिक व शारीरिक विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र में शिक्षा का ही सर्वाधिक महत्व है। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, जल व ऊर्जा जैसी आधारभूत सुविधाओं का उत्कृष्ट स्तर आवश्यक है। उन्होंने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु सरकारी भवनों की छतों और परिसरों का उपयोग करने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष घरों में शीघ्र नल कनेक्शन देने, प्रत्येक गांव ढाणी को मोटरेबल सड़कों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण, तालाबों की सफाई एवं वर्षा जल संग्रहण को प्राथमिकता देते हुए गांव का पानी गांव में रोकने हेतु अमृत सरोवर व अन्य जल संग्रहण संरचनाओं का विकास करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने मनरेगा में प्रति जॉब कार्ड औसत श्रमिक दिवस बढ़ाने के साथ श्रमिकों को रोजगार हेतु जागरूक करने की बात कहीं। स्वामित्व योजना के तहत पट्टा पार्सल का त्वरित वितरण, स्वच्छ भारत मिशन में कार्यशील शौचालयों की निगरानी और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर भी बल दिया।

 

 

 

 

उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा संग्रहण और निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाकर प्लास्टिक व कचरे को खुले स्थानों पर नहीं डालकर चिन्हित स्थानों पर गड्ढ़े खोदकर जमीन में गाडने के निर्देश दिए ताकि जैविक अपघटन द्वारा कचरा मृदा एवं खाद में परिवर्तित हो जाए।बैठक में राज्यपाल ने राजीविका समूहों की समीक्षा करते हुए निष्क्रिय समूहों को पुनः सक्रिय करने, लागत व मुनाफे की जानकारी संकलित कर समूहों को आत्मनिर्भर व्यवसाय के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर भी बल दिया।

 

 

 

 

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध आवास उपलब्ध कराने, भवन निर्माण में गुणवत्ता, वेंटिलेशन व संरचनात्मक सुदृढ़ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से संवाद कर सबसे गरीब परिवारों की जानकारी प्राप्त कर सत्यापन पश्चात सबसे जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्वप्रथम आवास प्रदान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के दौरान पौधारोपण में बड़े और छायादार पौधों को प्राथमिकता दी जाए तथा सुरक्षा व सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !