Sunday , 6 September 2026
Breaking News

दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करें

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने निर्देश दिए है कि जिले में दिव्यांगजनों की मतदान प्रक्रिया में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके लिए सभी दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और उनके लिए सुगम मतदान की उचित व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. सिंह जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विशिष्ट योग्यजनों के सुगम मतदान को सुनिश्चित करने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना को सार्वजनिक निर्माण विभाग की मदद से सभी विद्यालयों के रैम्प ठीक करवाने के निर्देश दिए, जिससे दिव्यांगजनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव को नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केन्द्रों में रैम्प की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों की चार दीवारी, शौचालय व अन्य सुविधाओं को भी दिव्यांगजनों के अनुकूल तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 14 लाख की आबादी पर लोकसभा चुनाव 2019 में 6 हजार 654 दिव्यांग मतदाता ही पंजीकृत हुए थे। उन्होंने कहा कि यह संख्या अधिक हो सकती है। उन्होंने इसके लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय भागीदारी के साथ दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी नगर परिषद, जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों के चुनाव में दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Ensure easy arrangement special disability people
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 में 1343 दृष्टिबाधित, 667 मूक बधिर, 4477 चलने फिरने में असमर्थ और 167 अन्य दिव्यांगजन पंजीकृत थे। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में रैम्प बनवाये गये, हर विकास अधिकारी को दिव्यांगजन हेतु 5-5 अतिरिक्त गाड़ियां दी गई। छह से ज्यादा दिव्यांगजन होने पर मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध करवायी गई और स्काउट गाइड को भी दिव्यांगजन की मदद के लिए लगाया गया। इसके अलावा हर मतदान केन्द्र पर ब्रेललिपि का बोर्ड लगाया गया। जन्मांध व्यक्ति के साथ एक अतिरिक्त सहायक को मतदान केन्द्र में जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने आगामी चुनाव में दिव्यांगजनों के लिए व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम बनाने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
बैठक में जिला विकलांग संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल बैरवा, उपाध्यक्ष रामलाल मीना, बामनवास अध्यक्ष धनराम रैगर और यश विकलांग सेवा समिति के हनुमान गुर्जर ने दिव्यांगजनों को दी जा रही सुविधाओं और उनके समक्ष आने वाली समस्याओं के संबंध में अपने सुझाव रखे।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा, मुख्य शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना, आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र यादव, सहायक निदेशक सामाजिक अधिकारिता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !