धरा जन सेवा संस्थान सवाई माधोपुर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हलोन्दा में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पिछले दिनों संस्थान की ओर से विद्यालय के कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर धरा जन सेवा संस्थान के हरफूल बैरवा ने संस्थान द्वारा किये जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने सभी से पैड़ पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेशचन्द गुप्ता ने बच्चों से पर्यावरण को बचाने के लिए संरक्षण उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम दिलखुश बैरवा, द्वितीय शिवानी बैरवा व तृतीय साहिल बैरवा को प्रमाण पुत्र के साथ पुरस्कार स्वरूप टिफिन बाॅक्स प्रदान किए। कार्यक्रम में अध्यापक हरिनारायण बैरवा, इस्तकार अहमद, अध्यापिका रेखा मीणा, सुशील कुमार जैन पीटीआई आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया