Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नेत्रदानी परिवार सम्मान समारोह हुआ आयोजित

नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता आवश्यक – मुख्य सचिव सुधांश पंत 

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा है कि नेत्रदान के प्रति आमजन को प्रेरित और प्रोत्साहित कर जरूरतमंद व्यक्तियों को कॉर्निया उपलब्ध करवाकर उनके जीवन मे रोशनी लायी जा सकती है। उन्होंने आमजन में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता प्रतिपादित की। पन्त रविवार को प्रातः भट्टारकजी की नसिया सभागार में आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान द्वारा आयोजित नेत्रदानी परिवार सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। पंत ने आमजन को नेत्रदान के प्रति जागरूक कर कॉर्निया उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने ऑर्गन डोनेशन के बारे में बनाये गए पोर्टल के बारे में जानकारी दी। इस पोर्टल पर सरल प्रक्रिया से ऑर्गन डोनेशन किया जा सकता है।

 

 

उन्होंने बताया कि कैडेबर कॉर्निया ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया अत्यंत सरल है। इस अवसर पर नेत्रदानी परिवार सम्मान के साथ ही आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओ का भी सम्मान किया गया। योगेश मित्तल ने एक लाख रुपये की सहयोग राशि के साथ ही अन्य दानदाताओं ने सोसायटी की सहायतार्थ चैक प्रदान किये। आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस बी. एल. शर्मा ने बताया कि वर्ष 2002 में आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान की स्थापना की गई। अब तक 24 हजार नेत्रदान करवाकर 14 हजार का प्रत्यारोपण किया जा चुका है। सोसायटी द्वारा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है और इसी का परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के बराबर 65 प्रतिशत कॉर्निया काम मे लिया जा रहा है।

 

 

गत वर्ष 2300 कॉर्निया ट्रांसप्लांट किये गए। एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने कॉर्निया ट्रांसप्लांट करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम चेकोस्लोवाकिया के एक डॉक्टर ने वर्ष 1905 में कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया और अब विश्वभर में कॉर्निया ट्रांसप्लांट कर जरूरतमंदो को रोशनी प्रदान की जा रही है। उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रहे जस्टिस एन. के. जैन ने नेत्रदानी परिवारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके परिजन से मृत्युपरांत प्राप्त कॉर्निया से किसी को नेत्र ज्योति प्राप्त हुई है।

 

Eye donor family felicitation ceremony organized in jaipur

 

उन्होंने आमजन से समाज के प्रति अधिक उत्तरदायी होते हुए नेत्रदान करने की अपील की। सेवानिवृत्त मुख्य सचिव अरुण कुमार ने नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान से जुड़े सभी व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को धन्यवाद दिया। आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान के सचिव श्री ललित कोठारी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कॉर्निया केवल मृत शरीर से ही प्राप्त हो सकता है और जरूरतमंद  व्यक्ति को रोशनी प्रदान की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब तक आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान के सहयोग से 14 हजार व्यक्तियों को कॉर्निया उपलब्ध करवाकर उन्हें रोशनी प्रदान की गई है। नेत्रदानी परिवार के योगेश मित्तल ने अपनी माताजी की मृत्यु उपरांत उनकी इच्छा के अनुसार उषा बापना के सहयोग से नेत्रदान करने के बारे मे जानकारी दी।

 

 

उन्होंने नेत्रदान के संबंध में एक एप बनाने में सहयोग की पेशकश की। नेत्रदानी परिवार के राजकुमार ने बताया कि उन्होंने सड़क दुर्घटना में अपने युवा पुत्र आशीष के निधन के बाद कामरा की प्रेरणा से नेत्रदान किया। साथ ही बीमा से प्राप्त होने वाली राशि दान करने का निर्णय लिया।  उन्होंने पाठ्यक्रम में अंगदान को शामिल करने का सुझाव दिया। कॉर्निया से नेत्रज्योति प्राप्त करने वाली करमा बाई ने आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान एवं नेत्रदानी परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर लक्ष्मण बोलिया द्वारा संपादित नेत्रज्योति पत्रिका के वार्षिक अंक का विमोचन किया गया। इस पत्रिका के संपादक लक्ष्मण बोलिया ने अतिथियों को पत्रिका की प्रति भेंट की। आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान के उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त डीजी श्री कपिल गर्ग ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !