झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के रीछवा गांव में कीटनाशक के असर से एक किसान की मौ*त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कीटनाशक के असर से किसान पहले बेहोश हुआ था। परिजनों ने उसे झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती करावाया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई।
आज सोमवार को मृ*तक के भाई श्यामलाल पारेता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका भाई जगदीश प्रसाद पारेता गत रविवार दोपहर में खेत मे सोयाबीन की फसल में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने गया था। इसी दौरान कीटनाशक दवा के असर से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे झालावाड़ अस्पताल में भर्ती करावाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
