Saturday , 7 March 2026
Breaking News

करंट की चपेट में आने से किसान की मौ*त

झालावाड़: झालावाड़ जिले के झालरापाटन के गोविंदपुरा गांव में गत शुक्रवार को दोपहर करंट लगने से एक किसान की मौ*त हो गई है। झालरापाटन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर श*व परिजनों को सौंप दिया है। झालरापाटन थाना पुलिस ने बताया कि गोविंदपुरा गांव का रहने वाला गिरधारी लाल पुत्र केसरी लाल झालावाड़ मंडी में सब्जियां बेचने आया हुआ था।

 

 

Farmer electric current jhalawar news 24 aug 24

 

 

सब्जियां बेचने के बाद वह वापस गांव अपने खेत पर गया। खेत पर पहुँचने के बाद उसने खाना खाया। खाना खाने के बाद जैसे ही पानी पीने के लिए वह मोटर चालू करने गया तो उसी दौरण स्टार्टर से जोरदार करंट लगा और जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। खेत पर पहले से ही मौजूद उसके पांतीदार गजेंद्र और वहाँ मौजूद अन्य लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

 

 

 

 

जहां आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल से झालरापाटन थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर झालरापाटन थाना पुलिस एसआरजी हॉस्पिटल पहुंची और गिरधारी लाल के श*व का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि गिरधारी लाल बेहद गरीब परिवार का किसान था। वह डेढ़ बीघा जमीन पर सब्जियां उठाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस काम में उसकी पत्नी गणेशी बाई भी उसका पूरा सहयोग करती थी। उसका एक बेटा भारत अभी 18 वर्ष का है और उससे छोटी बेटी शिवानी 16 साल की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !