सवाई माधोपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित फसलों की कटाई के बाद खेत में 14 दिन तक सुखाने के लिए रखी गई अधिसूचित फसलों के प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने पर किसान को 72 घंटे के भीतर सूचना देना आवश्यक है। सूचना देने पर ही किसान को योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 में जिले की अधिसूचित फसलें बाजरा, उड़द, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और धान हैं।
बुवाई से लेकर कटाई तक इन फसलों में सूखा, लम्बा सूखा काल, बाढ़, जलभराव, कीट एवं व्याधि, भूस्खलन, बिजली गिरना, प्राकृतिक आग, तूफान, ओलावृष्टि और चक्रवात जैसी आपदाओं से हुए नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा राज्य सरकार द्वारा सम्पादित राजस्व फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर संबंधित हल्का पटवार क्षेत्र के सभी किसानों को औसत उपज की तुलना में गारंटी उपज से कम होने की स्थिति में उपलब्ध होगा।
जिले में अधिकृत फसल बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक अनिल कुमार जोगी ने बताया कि कटाई के बाद खेत में सुखाने हेतु रखी गई अधिसूचित फसलें यदि चक्रवात, चक्रवाती वर्षा, बेमौसम वर्षा अथवा ओलावृष्टि से प्रभावित होती हैं, तो नुकसान का आकलन व्यक्तिगत स्तर पर बीमित किसान की फसल खराबा सर्वे के आधार पर किया जाएगा। किसान फसल खराबे की सूचना देने के लिए ‘कृषि रक्षक पोर्टल’, हेल्पलाइन नंबर 14447, एवं क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चौटबोट नंबर 7065514447 पर संपर्क कर सकते हैं।
बीमा कम्पनी ने नियुक्त किए समन्वयक:
सवाई माधोपुर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा नियुक्त तहसील स्तर के समन्वयकों की सूची इस प्रकार है। जिले के जिला समन्वयक अनिल कुमार मोबाइल नं. 9782288199 हैं। तहसील सवाई माधोपुर के लिए समन्वयक अनिल कुमार 9782288199, बौंली के लिए चेतन कुमार पारीक 7732895726, चौथ का बरवाड़ा के लिए फिरोज मंसूरी 7976610615, मलारना डूंगर के लिये अनिल कुमार मीणा 9983679656, मित्रपुरा के लिए सूरज महावर 6377549524 एवं अरूण कुमार मीणा 7014044918, खण्डार के लिए रमेश चंद् मीणा 6377589172, बरनाला के लिए अजय कुमार मीणा 9982241499, तलाबडा के लिए रामोतार मीणा 9680753878, बामनवास के लिए राजेश कुमार मीणा 9785000705, गंगापुर सिटी के लिए जितेन्द्र कुमार मीणा 8949146399, वजीरपुर के लिए गहलोत मीणा 7878013402।
जिले में खरीफ वर्ष 2025 के लिए अधिसूचित बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड है। कम्पनी द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर पर समन्वयक नियुक्त किए गए हैं ताकि किसान समय पर फसल खराबे की सूचना देकर योजना का अधिकतम लाभ ले सकें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
