Saturday , 7 March 2026
Breaking News

खाद की कालाबाजारी को लेकर किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

कामां मेवात क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए किसान संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने बताया कि खाद व्यापारी दुकान पर खाद के लिए मना कर रहे हैं। लेकिन अधिक पैसे लेकर गोदामों से खाद दी जा रही है। लालपुर निवासी सत्तार खान ने बताया कि इन दिनों खेतों में पानी चल रहा है और किसान को खाद की विशेष आवश्यकता है खाद के लिए लगातार क्रय विक्रय सहित दुकानदारों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कुछ दुकानदार मोटे दामों में खाद उपलब्ध करा रहे हैं।

 

श्रीराम यूरिया खाद के कट्टे की करीब 267 रुपए निर्धारित दर है लेकिन ब्लैक में कालाबाजारी करते हुए 500 रुपए तक खाद के कट्टे को उपलब्ध करा रहे हैं। भारतीय किसान संघ के संभाग अध्यक्ष हुकम सिंह यादव ने बताया कि कामां क्षेत्र में यूरिया खाद के लिए किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं। खाद के प्राइवेट डीलर मोटे पैसे लेकर किसानों को खाद उपलब्ध करा रहे हैं क्रय विक्रय पर भी खाद नहीं है।

 

Farmers union warns of agitation regarding black marketing of fertilizers in bharatpur

 

दुकानदार अपनी दुकानों पर माल नील दिखा रहे हैं और किसानों का शोषण हो रहा है। जल्दी से जल्दी अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। डॉ. अनिल कपूर सहायक कृषि अधिकारी कामां ने कहा कि खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए स्टाफ को रेगुलर निर्धारित कर रखा है।

 

दुकानदारों के खाद के स्टॉक निल हैं। कालाबाजारी की जो शिकायत आ रही है उसमें दुकानदारों के घर और गोदाम को सर्च करने के लिए सर्च वारंट की आवश्यकता होती है। हमारे पास अथारिटी की कमी है। क्रय विक्रय पर यूरिया खाद की निर्धारित दर 267 रुपए है। दो हजार खाद के कट्टों का आर्डर लगा दिया है शीघ्र ही कामां क्रय विक्रय पर खाद उपलब्ध होगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !