Saturday , 7 March 2026
Breaking News

फारूक अब्दुल्ला के काफिले की गाड़ी का दौसा में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हा*दसा आज शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट के आस-पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नीलगाय अचानक काफिले की कार के सामने आ गई। जिसकी वजह से यह हा*दसा हुआ है। इससे एस्कॉर्ट कर रही दिल्ली पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई।

 

Farooq Abdullah convoy vehicle meets with accident in Dausa

 

 

टक्कर के कारण कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए थे। फिलहाल फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं। वे अजमेर दरगाह जियारत करने जा रहे थे। दौसा डिप्टी एसपी रविप्रकाश शर्मा ने बाताया कि काफिले में कुल 5 कारें थीं। पूर्व सीएम की कार के पीछे चल रही दिल्ली पुलिस की एस्कॉर्ट कार नीलगाय से टकराई थी। कार का बोनट डैमेज हुआ है।

 

 

 

 

बाकी किसी को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर 1:45 बजे हुई। दोपहर 2 बजे काफिला अजमेर के लिए रवाना हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार दौसा सदर थाने में खड़ी करवाई गई है। कार में सवार एक ड्राइवर और एक हैड कांस्टेबल पप्पूराम मीणा दौसा ही रुके हैं। बाकी 2 पुलिसकर्मी काफिले की दूसरी कारों में एडजस्ट होकर अजमेर चले गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !