Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वहशी पिता ने किया अपनी ही बेटी का रेप, किसी तरह बची तो एक युवक ने 28 दिन तक की दरिंदगी

राजस्थान के जोधपुर जिले में दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता अपनी ही 15 साल की बेटी के साथ रेप करता था। हैरानी की बात तो यह है कि रेप से बचने के लिए बच्ची जब घर छोड़कर दूसरे जगह पर गई तो वहां भी एक युवक ने उसके साथ 28 दिनों तक बलात्कार किया। रेप की घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के दादाजी उसे लेकर पुलिस थाने में पहुंचे और उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बताई। शिकायत मिलने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां, काउंसलिंग सेशन के दौरान लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि उसके पिता पिछले दो सालों से उसके साथ लगातार रेप कर रहे थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पिता को अपनी ही पत्नी पर शक था। जिसके बाद से वह अपनी ही बेटी को भी गलत नजरों से देखने लगा। उसकी बेटी जब 13 वर्ष की हुई तभी से उसने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

पिता से बचाने के लिए दादा ने पोती को गांव के पास दिलाया कमरा

जब बच्ची के दादा को अपने बेटे की करतूतों के बारे में पता चला तो उसने बच्ची से दूरी रखने के लिए गांव के पास ही एक अलग कमरा दिला दिया था। लेकिन लड़की की परेशानी यहां भी कम नहीं हुई क्योंकि वहां पड़ोसी की उस पर गलत नजर पड़ गई। पड़ोसी ने भी उसके साथ 28 दिन तक कैद रखकर नाबालिग का रेप किया। किसी तरह से वो वहा भागकर वापस अपने घर गई। यहां आने पर फिर उसके पिता ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

father allegedly used to rape with his minor daughter in jodhpur rajasthan

बच्ची के साथ उसके चाचा-चाची भी करते थे दुर्व्यवहार

पुलिस में शिकायत के मुताबिक नाबालिग अपने दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ रहती थी। चाचा और चाची भी उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे, लेकिन दादा-दादी के सहयोग से वह घर में ही रह रही थी। घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि एक लड़की ने अपने पिता के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करावाई है। फिलहाल लड़की का अभी इलाज चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !