सवाई माधोपुर: महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ मैनपुरा सवाई माधोपुर में आयोजित खुला सत्र शिविर के द्वितीय दिवस विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की समस्त छात्राध्यापिकाओं द्वारा संयुक्त श्रमदान से हुई। प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद जोशी ने छात्राओं को शिविर से होने वाले शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी लाभों की जानकारी दी।
वहीं शिविर प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सौंदर्यकरण प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम, शिवाजी सदन ने द्वितीय तथा अशोक सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में रमन सदन की सुनीता मीना एवं रीना कंवर प्रथम, शिवाजी सदन की सुमन मीना एवं गुड्डी गुर्जर द्वितीय तथा टैगोर सदन की मौसमी बाई योगी एवं कोमल मिरोठा तृतीय स्थान पर रहीं।
सामूहिक गान प्रतियोगिता में टैगोर सदन की कोमल एवं समूह प्रथम, अशोक सदन की पूजा गौतम एवं समूह द्वितीय तथा शिवाजी सदन की भावना एवं समूह तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर बालाजी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा सहित व्याख्याता सोनू जांगिड़, शाजिया नसीब, सुमन सैनी, मुक्ता अग्निहोत्री, गीता जांगिड़, माया सांवरिया, मुनेश चंद मीना, पृथ्वीराज मीना, पियूष कुमार शर्मा, अमृतलाल वर्मा, अनिल कुमार जंगम, कमलेश विसलावत एवं शुभम शर्मा उपस्थित रहे।
शिविर के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद जोशी एवं शिविर प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने छात्राध्यापिकाओं को तृतीय दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। शिविर का वातावरण उत्साह, सहयोग एवं रचनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
