राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बाबूतारा गांव में कल शनिवार की रात पुलिस तथा बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी मे दो पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किए है।
एक अन्य घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्र ने आज रविवार को बताया कि थाना कोतवाली लालगंज पुलिस और स्वाट टीम मुखबिर की सूचना पर बीती रात्रि बाबूतारा गांव पहुंचे तथा एक बदमाश के यहां दबिश के दौरान उन पर गोलीबारी शुरू हो गई।

जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। बदमाशों की गोली लगने से आरक्षी सत्यम (28) और रामसिंह (30) घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी से तोफीक नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जिसका इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है। वहीं उसके साथी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया है कि मौके से 32 बोर की दो पिस्तौल, कारतूस और उनके खोखे बरामद हुए हैं। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ मे भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों ने आरक्षी सत्यम की स्थित गंभीर देखते हुए एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। सोर्स- भाषा
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया