Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया राजस्थान का बजट, जनता के लिए खोला खजाना

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विधानसभा में बजट पेश कर रहीं हैं। उन्होंने 70 हजार नई भर्तियों की घोषणा की। दिया ने कहा कि भर्ती परीक्षा के लिए वार्षिक कैलेंडर भी जारी होगा। किसानों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड स्कीम भी शुरू होगी और 5 लाख गोपालकों को कर्ज दिया जाएगा। बजट में जयपुर में मेट्रो के विस्तार की मंजूरी दी गई है। वहीं, राजस्थान के 5 लाख घरों में सोलर प्लांट भी लगाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया जा रहा है।

 

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप में विरासत में बड़ा कर्ज मिला है। कर्ज दोगुना होकर 5 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया। विपक्ष का आरोप था कि वित्त मंत्री बजट भाषण के बजाय आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं। इस बीच सीएम ने कहा कि एक महिला बजट पढ़ रही हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

 

युवा और शिक्षा के लिए बजट: पिछली सरकार के समय पेपरलीक और समय पर परीक्षाएं नहीं होने से युवाओं के भविष्य से अन्याय हुआ। इससे युवाओं में गहरा असंतोष है। सरकार बनते ही पेपरलीक के दोषियों को सजा दिलाने एसआइटी बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवाओं को एंप्लोयबल बनाना जरूरी है। हर जिले में रोजगार मेले और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लगाए जाएंगे। आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाएगा।

 

करीब 20 हजार युवाओं को गाइड हॉस्पिटैलिटी की ट्रेनिंग दी जाएगी। अल्प आय वर्ग, सीमांत किसानों के बच्चों को केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा मिलेगी। पहली से आठवी के सभी छात्र और 9 से 12वीं तक की छात्राओं को 1000 रुपए मिलेंगे। इससे 70 लाख बच्चों को फायदा मिलेगा।

 

Finance Minister Diya Kumari presented the budget of Rajasthan

 

बजट में किसानों के लिए 2 हजार करोड़: 2 हजार करोड़ का कृषि क्षेत्र के लिए राजस्थान कृषि कोष बनेगा। 20 हजार फार्म पोंउ, 5 हजार किसानों के लिए वर्मी कंपोसट, फूडपार्क और हॉर्टिकलल्चर हब बनेंगे। 500 कस्टमर हायरिंग सेंटर बनेंगे। किसानों को मुफ्त बीज किट दिए जांएगे। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर गोपाल क्रेडिट कार्ड। पहले फेज में 5 लाख गोपालक परिवारों को कर्ज दिया जाएगा। हर गोपालक को 1 लाख का कर्ज दिया जाएगा।

 

मेट्रो और इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, रूट फाइनल

जयपुर मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। नए रूट के लिए डीपीआर को मंजूरी। सीतापुरा-विद्याधर नगर के बीच रूट है फाइनल। वहीं, जोधपुर, कोटा और जयपुर में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

 

दिया बोलीं- महिला वित्त मंत्री से दिक्कत है क्या

विपक्ष की टोकाटाकी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे बोलने तो दीजिए, आपको महिला वित्त मंत्री से दिक्क्त है क्या? दीया कुमारी ने कहा कि जलजीवल मिशन में राजस्थान का 33वां स्थान था। जलजीवन मिशन पर गड़बड़ी का जिक्र करने पर विपक्ष ने टोकाटाकी की तो उन्होंने नाराजगी जताई।

 

नई सड़कों के लिए 1500 करोड़ रुपए मिले: बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। इन पर हमारी सरकार का फोकस रहेगा। सभी गरीब परिवार को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दे रहे हैं। इससे करीब 73 लाख परिवारों को राहत प्रदान की है। गरीबों काे अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से 600 ग्राम भोजन देने का फैसला किया है। इसके लिए राजकीय सहायता प्रति थाली 17 रुपए से बढ़ाकर 22 रुपए की गई है। इससे 300 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च होंगे। मेडिकल और बुनियादी सुविधाओं के लिए 1000 करोड़ कर प्रावधान। सड़कों के लिए 1500 करोड़ की घोषणा। पिछली सरकार ने लाडपुरा, नसीरावाद, डग, गोगुंदा, मालपुरा जैसे कई इलाकों के लिए राजनीति से प्रेरित होकर कोई योजना लागू नहीं की। ऐसे इलाकों के लिए अस्पताल, कॉलेज, स्कूल खोलने और क्रमोन्नत करने के लिए एक हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।

 

पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

Budget Statement 2024

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !