Monday , 8 June 2026
Breaking News

दो बेटियों की शादी से 3 दिन पहले घर में लगी भीषण आग, शादी का पूरा सामान व नकदी जलकर हुई खाक

बौंली थाना क्षेत्र के सहरावता गांव में मंगलवार को अलसुबह मकान में भीषण आग लग गई। जिसमें 2 बेटियों की शादी के लिए खरीद कर रखा गया दहेज का सामान और नकदी जलकर खाक हो गई। बेटियों की शादी से 3 दिन पहले घर में आग लगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

 

सरपंच प्रतिनिधि सहजराम ने जानकारी देते हुए बताया की 3 तीन बाद यानि 10 मई को 2 बेटियों की शादी होने वाली है। ऐसे में घर की साफ-सफाई और पुताई करने के लिए सारा सामान बाहर छप्परपोश में रखा हुआ था।

Fire in the house 3 days before the marriage of two daughters. A massive fire

 

सोमवार की सुबह ही दोनों पुत्रियों की लग्न पत्रिका लेकर पूरा परिवार ताजपुर मंडावरी गया हुआ था। वहीं पीड़ित अमृतलाल मीना व अन्य पड़ोसी भी शाम को शिवाड गांव के समीप एक लग्न कार्यक्रम में गए हुए थे। पीछे घर में व आसपास मोहल्ले में केवल महिलाएं थी। रात अचानक मकान में आग लग गई।  अंधेरे में जब आग की लपटे दिखाई दी तो घर की महिलाएं शोर मचाने लगी। इसके बाद पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

 

घर में रखे हुए स्टोरेज वाटर से ही आग बुझाने के प्रयास किए गए। लेकिन लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित अमृतलाल मीना मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है और अपनी बेटियों की शादी के लिए कपड़े जेवरात आदि लेकर आया था। जो अब आग की भेंट चढ़ हुआ था। ऐसे में  ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !