Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शिक्षकों को परेशान नहीं करें चाहे मेरा प्रत्येक माह करें स्थानान्तरण – डॉ. बनय सिंह

राजनीतिक द्वेषता से नहीं नीति से करें स्थानांतरण

राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) के प्रदेश महामंत्री डाॅ. बनय सिंह ने कॉलेज शिक्षा में मनमानीपूर्ण स्थानांतरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के समक्ष एक अनोखा प्रस्ताव रखा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को रुक्टा की ओर से एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए डॉ. सिंह ने राज्य सरकार बदलते ही कतिपय स्वार्थी तत्वों के प्रभाव में आकर माह फरवरी व मार्च, 2024 कॉलेज शिक्षा में बड़े स्तर पर मनमानीपूर्ण व द्वेषपूर्ण स्थानांतरण की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है। ज्ञापन में उन्होंने उपमुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि निर्दोष शिक्षकों को अनावश्यक और विद्वेषपूर्ण स्थानांतरण का निशाना बनाने के बजाय सरकार एक स्थायी व पारदर्शी स्थानान्तरण नीति बनाये।

 

Don't harass the teachers even if they transfer me every month - Dr. Banay Singh

 

डॉ. सिंह ने यहां तक कहा कि वैचारिक विद्वेष के चलते अन्य शिक्षकों को प्रताड़ित न करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री यदि चाहें तो स्वयं डाॅ. बनय सिंह को प्रदेश के 50 जिलों के किसी भी दूरस्थ महाविद्यालय में एक एक माह के लिए भेज दें। उनके सेवाकाल के बचे हुए 50 महीनों में वे वेतन के अलावा बिना किसी अतिरिक्त भत्ते के प्रत्येक माह अलग अलग जिले में जाने को तैयार हैं, किन्तु अन्य शिक्षकों के स्थानांतरण एक सुनिश्चित व पारदर्शी स्थानांतरण नीति के निर्धारण के पश्चात ही करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !