चीन:- चीन में एक 14 मंजिला शॉपिंग सेंटर में आग लगने से करीब 16 लोगों की मौ*त हो गई। सरकारी मीडिया के अनुसार आगजनी की यह घटना चीन के शिन्हुआन प्रांत के जिगोंग शहर में घटित हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार गत बुधवार शाम को लगी इस इस आग में घिरे 30 लोगों के बचा लिया गया है।

मौके पर पर रात में राहत और बचाव का काम पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जाँच के अनुसार इमारत में चल रहे निर्माण कार्य से यह आग लगनी शुरू हुई थी। चीन के सरकारी मीडिया और सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में इस इमारत के चारों तरफ काला धुआँ नजर आ रहा है।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया