कोटा: राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले फायर सेफ्टी ऑफिसर ने आ*त्मह*त्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय कर्मचारी सफन शाह फैक्ट्री की टाउनशिप में रहता था। घर में ही सफन ने फां*सी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने श*व को नीचे उतारवाया और अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। फिलहाल आ*त्मह*त्या के कारणों के अभी पता नहीं चल सका है। सिमलिया थाना एसएचओ दलपत सिंह के अनुसार सफन शाह बड़ोदरा गुजरात का निवासी था। यहाँ वो पिछले 13-14 साल से सीनियर फायर सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्य कर रहा था। वह अकेला ही रहता था।
बीते मंगलवार की रात करीब 8 बजे फैक्ट्री से सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर गए। सफन फां*सी पर लटका हुआ था। उसने से स्टॉल से फां*सी लगा ली। जिसकी परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों ने बताया कि सालभर पहले सफन की पत्नी ने मायके में आ*त्मह*त्या कर ली थी। पत्नी की मौ*त के बाद से सफन डिप्रेशन में था। श*व का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सफन के 10 साल का बेटा है जो नाना के पास रहता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
