Saturday , 7 March 2026
Breaking News

1.50 करोड़ से ज्यादा के पटाखों की हुई बिक्री

जयपुर: जयपुरवासियों ने सहकार उपहार दीपोत्सव मेला-2024 में 6 करोड़ रुपये से अधिक की खरीददारी कर रिकार्ड बनाया है। कॉनफैड द्वारा उपभोक्ताओं को एमएमटीसी-पैम्प के शुद्ध सोने एवं चांदी के सिक्के एवं पटाखों के साथ अन्य आवश्यक त्यौहारी वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिये भवानी सिंह रोड स्थित नवजीवन सहकारी बाजार सहित वैशाली नगर स्थित उपहार केन्द्र पर विशेष व्यवस्था की थी। यह जानकारी कॉनफैड के प्रशासक एवं सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार मंजू राजपाल ने सोमवार को दी।
Firecrackers worth more than Rs 1.50 crore were sold in jaipur
उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर कॉनफैड द्वारा नवजीवन उपहार केन्द्र पर एमएमटीसी-पैम्प द्वारा निर्मित शुद्ध सोने एवं चांदी के सिक्कों की लगभग 3 करोड़ की बिक्री हुई। दीपोत्सव मेले का आयोजन 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किया गया। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव मेले में शिवाकाशी के कोक ब्रांड के पटाखे 50 से 65 प्रतिशत तक कम दामों पर जयपुरवासियों को उपलब्ध कराये गए।
मेले में जयपुरवासियों द्वारा 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद की गई। रजिस्ट्रार ने बताया कि दीपोत्सव मेला में 1.50 करोड़ से अधिक की दैनिक आवश्यकता की ग्रोसरी के उत्पाद, गिफ्ट पैक, ड्राई फ्रुट्स, सजावटी सामान आदि की बिक्री की गई। इस बार दीपोत्सव मेला में पहली बार राजीविका की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादों के विक्रय के लिये प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया ताकि उनके हुनर को पहचान मिल सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !