Saturday , 24 May 2025

जिले में हुआ फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव इंडिया-75 आयोजन के अंतर्गत केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान में इस अभियान की शुरुआत सवाई माधोपुर जिले से की गई। जिसके अंतर्गत जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को सुबह साढ़े 8 बजे जिला मुख्यालय के सिविल लाइन से जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। फ्रीडम रन में नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, तथा खेल विभाग से जुड़े स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल ने बताया कि गत 12 मार्च को आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। फिट इंडिया फ्रीडम रन का पहला संस्करण गत 15 अगस्त से गत 2 अक्टूबर के दौरान देश भर में आयोजित किया गया।

Fit India Freedom Run 2.0 organized in sawai madhopur

जिसमें 5 करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया एवं 18 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ आज शुक्रवार को किया गया एवं इसका समापन आगामी 2 अक्टूबर को होगा। दौड़ को रवाना करने से पूर्व जिला कलेक्टर ने कहां की इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक श्रम जैसे दौड़ एवं खेलकूद को अपने दैनिक जीवन में उतारने के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत नागरिकों से आधा घंटा प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस हेतु ‘‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’’ का नारा देकर इसे जनमानस तक पहुंचाने जी बात कही। इसी प्रकार से जिले के 75 गांव में 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक युवा एवं नागरिकों तक इस अभियान को पहुंचाकर उन्हे फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राज्य स्तरीय समन्वय भुवनेश कुमार भी उपस्थित रहे। फिट इंडिया फ्रीडम रन सिविल लाइन से रवाना होकर बरवाड़ा स्टैंड, टोंक रोड़, प्रेम मंदिर, मुख्य बाजार बजरिया, रेलवे स्टेशन के सामने होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचकर संपन्न हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Daughter Farana Bano scored 94.60% marks in 12th Arts stream

 खिरनी की फराना ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, 94.60% अंक प्राप्त कर मारी बाजी

 खिरनी की फराना ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, 94.60% अंक प्राप्त कर मारी बाजी   …

Gravel Mining Gangapur city Police Sawai Madhopur news 23 may 25

अ*वैध बजरी का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिर*फ्तार

अ*वैध बजरी का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: गंगापुर …

Mitrapura Police Sawai Madhopur News 23 May 25

अपह*रण कर महिला से दु*ष्कर्म के 3 आरोपियों को दबोचा

अपह*रण कर महिला से दु*ष्कर्म के 3 आरोपियों को दबोचा     सवाई माधोपुर: मित्रपुरा …

RBSE 12th board result released

RBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी

RBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी     अजमेर: RBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट …

7 हजार 451 सदस्यों ने स्वेच्छा से छोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

सवाई माधोपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !