अमेरिका: अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ की वजह से म*रने वालों की संख्या 24 हो गई है। वहीं क्रिश्चियन समर कैंप से लापता 25 बच्चों का पता लगाने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है। टेक्सास के कई इलाकों में स्टेट इमरजेंसी लगा दी गई है। बाढ़ की वजह से कई रास्ते बंद हैं और फोन लाइन भी डाउन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाढ़ को ‘चौंकाने वाला’ और ‘भयानक’ बताया। ट्रंप ने अतिरिक्त सहयोग का वादा भी किया है।
तस्वीरों में सड़कों पर बाढ़ का पानी तेजी से बहते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा बाढ़ के पानी से पुल भी डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं। टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने कहा कि 45 मिनट के अंदर ही ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 26 फीट बढ़ गया और यह विनाशकारी बाढ़ आ गई। जिसकी वजह से लोगों की जा*न गई है और संपत्ति का नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि सभी लापता लोगों की तलाश होने तक राहत और बचाव अभियान जारी रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
