Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भारी बारिश के चलते सवाई माधोपुर में जगह-जगह भरा पानी

सवाई माधोपुर: जिले में भारी बारिश को देखते हुए जिला कलक्टर काना राम ने आमजन से जलभराव और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समय सावधानी और सजगता ही जन-धन की हानि से बचाव का एकमात्र उपाय है। जिले में लगातार हो रही तेज वर्षा के कारण नदियों, तालाबों, एनिकटों, बावड़ियों, कुण्डों और झरनों में जलस्तर बढ़ रहा है तथा आगामी दिनों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में निचले इलाकों और जलभराव संभावित क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक विशेष सतर्कता बरतें एवं खतरा महसूस होने पर सुरक्षित स्थानों पर आश्रय ले।

 

Due to heavy rains, water filled in many places in Sawai Madhopur

 

 

 

आपात स्थिति में आमजन सहायता हेतु नियंत्रण कक्ष पर करें संपर्क:

जिला कलक्टर ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा से निपटने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। किसी आपात स्थिति में आमजन जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462-220602 ,
07462-220201 या टोल फ्री नम्बर 1077 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

वहीं तहसील स्तर पर सवाई माधोपुर में तहसीलदार +91 8860683111, खण्डार तहसील में +91 7014451115, चौथ का बरवाड़ा तहसील में +91 7042836979, बौंली तहसील में +91 9784538790 , मित्रपुरा में +91 9413817621, मलारना डूंगर तहसील में +91 7742214562 , गंगापुर सिटी तहसील में +91 8875777228 ,बामनवास तहसील में +91 6350209735 , वजीरपुर तहसील में +91 7877734113 ,बरनाला तहसील +91 7982046924 एवम् तलावड़ा तहसील में +91 9887008003 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

जल प्रवाह में प्रवेश न करें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं:

जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों से बहने वाली नदियों-नालों में जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ता है। ऐसे में पुल-पुलियाओं, नदी-नालों या बहाव वाले मार्गों को पार करने का दुस्साहस न करें। यदि मार्ग पर पानी का बहाव है तो वैकल्पिक रास्ता चुनें या जलस्तर के कम होने तक प्रतीक्षा करें। जिंदगी अनमोल है, छोटी सी गलती भारी नुकसान में बदल सकती है। यह कहते हुए उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सतर्कता बरतें और अनावश्यक जोखिम से बचें।

 

 

 

रील और सेल्फी के चक्कर में न डालें जान जोखिम में:

मानसून के साथ मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन यह किसी भी प्रकार के रोमांच या सोशल मीडिया गतिविधि के लिए जा*न जोखिम में डालने का समय नहीं है। कलक्टर ने विशेषकर युवाओं और बच्चों से अपील की कि वे तेज बहाव वाले प्राकृतिक स्थलों, झरनों, पुल-पुलियों आदि पर रील और सेल्फी बनाने से परहेज करें। परिजनों को भी चाहिए कि वे बच्चों को इन स्थानों पर जाने से रोकें।

 

 

 

जलभराव से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां-एडवाइजरी जारी:

जिला प्रशासन द्वारा आमजन के लिए महत्वपूर्ण सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है। जलभराव संभावित इलाकों से दूर रहें और पक्के, सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें। अस्थायी एवं कमजोर ढांचों को सुरक्षित करें या खाली कर दें। तेज बारिश के समय फिसलन भरी सड़कों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में वाहन न चलाएं। जलमग्न अंडरपास, पुल-पुलियाओं एवं ओवरफ्लो मार्गों से परहेज करें। जलभराव के दौरान बच्चों को बाहर खेलने या नहाने से रोकें।

 

 

 

बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें और खुले स्थानों, पेड़ों, खंभों आदि के नीचे खड़े होने से बचें। सुरक्षित और उबला या क्लोरीनयुक्त पानी ही पीने में उपयोग करें। जिला कलक्टर काना राम ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !