अमेरिका: अमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़ में 51 लोगों की मौ*त हो गई है। इनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। टेक्सास प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए बड़ी संख्या में बचावकर्मियों को तैनात किया है। टेक्सास का केर काउंटी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बाढ़ में इस क्षेत्र से 43 लोग मा*रे गए हैं और ग्वाडालूप नदी के किनारे स्थित ईसाई युवा शिविर से 27 लड़कियां लापता हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बीबीसी के रेडियो 4 पीएम कार्यक्रम में बताया कि लापता 27 लड़कियों में से कई 12 वर्ष से कम उम्र की थीं।
केर काउंटी के शेरिफ लैरी एल लीथा ने कहा कि अधिकारी तब तक तलाशी अभियान जारी रखेंगे, जब तक हर एक व्यक्ति मिल नहीं जाता। अब तक 850 लोगों को बचाया जा चुका है। ट्रैविस काउंटी और टॉम ग्रीन काउंटी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लोगों की मौ*त की पुष्टि हुई है। इस सप्ताहांत तक कई जगहों पर अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी रहेगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन इस आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इस क्षेत्र में अभी और अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके कारण बाढ़ आने की भी आशंका है। राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने कहा है कि शनिवार को क्षेत्र में 2 से 5 इंच (5 से 12 से.मी.) बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 10 इंच तक बारिश हो सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
