हैदराबाद: हैदराबाद में मूसी नदी में उफान की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इससे इन इलाकों में रहने वाले एक हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी है।
अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ का पानी महात्मा गांधी बस स्टेशन में भी घुस गया, जो तेलंगाना का एक बड़ा बस टर्मिनल है। पानी भरने के कारण प्रशासन ने बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बस सेवाएं रोक दीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
