आधा बीघा से अधिक खेत में रखे चारे ने पकड़ी आग | चारे का स्टॉक जलकर हुआ खाक

मलारना चौड़ क्षेत्र के रसूलपुरा ग्राम में लालसोट कोटा मेगा हाईवे के निकट स्थित कड़पी (चारा) के एक बड़े स्टॉक में आग लगने से बड़ी मात्रा में कड़पी जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेगा हाईवे के किनारे एक खेत में रसूलपुरा निवासी रब्बानी खान का लगभग 143 ट्रॉली कड़पी का स्टॉक जमा था। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्टॉक बड़ा होने से क्षेत्र में आग लगने की आशंका को देखते हुए मलारना डूंगर तहसीलदार कृष्ण मुरारी मीणा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए दो दमकल वाहन तुरंत मंगवा कर आग पर काबू पाया। इस दौरान मेगा हाईवे पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया