Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वन विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित 

इस वर्ष 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पर पौधरोपण के साथ TOFIR के तहत 4 करोड़ पौधों का किया जायेगा वितरण – अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग
वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ राज्य को हरा भरा बनाने के लिए विभाग संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को वन्यजीव संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए जागरूक किये जाने की आवश्यकता है ताकि राज्य को हरा भरा प्रदेश बनाने का संकल्प साकार हो सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव बुधवार को यहां अरण्य भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिकारी वन्यजीव एवं वन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णतया संकल्पित होकर कार्य करें। बैठक के दौरान अपर्णा अरोड़ा ने अवैध खनन एवं अवैध अतिक्रमण पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं अन्य सम्बंधित विभागों के साथ समन्व स्थापित कर अवैध खनन एवं अतिक्रमण पर रोक लगाना सुनिश्चित किया  जाये। इस सम्बन्ध में उन्होंने मौजूद जिला स्तरीय अधिकारीयों से वर्तमान परिस्तिथियों की समीक्षा पर आ रही  बाधाओं एवं समाधानों  पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त जमीन पर ग्रासलैंड रिकवरी का कार्य प्राथमिकता से किया जाये ताकि जमीन अपने मूल स्वरुप में वापस आ सके।
Review meeting of Forest Department in jaipur
70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होगा पौधरोपण  
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान विभाग की प्रमुख योजना TOFIR (ट्री आउटसाइड फारेस्ट इन राजस्थान) की प्रगति समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया जाना है, वही योजना के तहत  4 करोड़ पौधों का वितरण आमजन , एनजीओ, अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं को वितरित किये जायेंगे वही कुल 552 नर्सरी में पौधरोपण  का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत उत्कृष्ट, स्थानीय एवं छांयादार पौधे तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाये।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रिय एवं राज स्तरीय राजमार्गों पर भी पौधरोपण का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान वन विभाग की जमीनों के सीमांकन कार्य सहित अन्य कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स मुनीश गर्ग, सभी अन्य प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सभी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक उपस्थित रहे।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !