सवाई माधोपुर: वनपाल नाका टटवाड़ा की टीम द्वारा वन क्षेत्र मुराडा में नियमित गश्त के दौरान बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें ग्राम राखला की ढाणी मुराडा निवासी शिवराज योगी पुत्र कैलाश योगी ने वनरक्षक हरि सिंह मीणा पर कु*ल्हाड़ी से जा*नलेवा ह*मला कर दिया।
वन विभाग के क्षेत्रिय वन अधिकारी द्वितीय सूरेश गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीट इंचार्ज हरि सिंह मीणा ने वृक्षारोपण क्षेत्र ‘नेता की तलाई’ में आरोपी को अ*वैध रूप से बकरियां चराते देखा और रोक-टोक की। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर उन पर घा*त लगाकर ह*मला कर दिया। ह*मले में वनरक्षक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, 8 से 10 टांके लगे, पैरों में गंभीर चोट आई तथा कपड़े खू*न से स*ने हुए मिले।
घायल वनरक्षक को तुरंत रेंज स्टाफ की मदद से सामान्य चिकित्सालय गंगापुर सिटी में उपचार हेतु पहुंचाया गया। वन विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना सदर, गंगापुर सिटी में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वन विभाग ने घटना की निंदा करते हुए वन कर्मियों पर ह*मले को गंभीर अपराध बताया है और सख्त कार्रवाई की बात कही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
