Saturday , 7 March 2026
Breaking News

देश में पहली बार आयोजित हुए अमरूद महोत्सव का औपचारिक समापन

सवाई माधोपुर: कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर में स्थापित फूल उत्कृष्टता केन्द्र की तर्ज पर जिले में अमरूद उत्कृष्टा केन्द्र भी संचालित किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों को जैविक विधि से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैविक बीज प्रमाणीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. मीणा सोमवार को जिला मुख्यालय पर देश में पहली बार आयोजित अमरूद महोत्सव के औपचारिक समापन कार्यक्रम में मेले के प्रतिभागी किसानों, कृषि उद्यमियों, फल-फूल विशेषज्ञों और कृषि वैज्ञानिकों आदि को सम्बोधित कर रहे थे।

 

Formal closing of the Guava Festival, organised for the first time in the country in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमरूद का सबसे अधिक उत्पादन सवाई माधोपुर जिले में होता है, लेकिन जानकारी के अभाव में किसान को उचित मूल्य नहीं मिल पाता। अमरूद की विशेषताओं के अनुरूप उसका प्रसंस्करण कर नए उत्पाद बनाकर बाजार तक पहुंचाने पर क्षेत्र का किसान आसानी से अपनी आमदनी बढ़ा सकता है।

 

किसान अमरूद उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए बाजार तक पहुंच के अवसर तलाशें:

कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे इस उत्सव का अधिक से अधिक लाभ लें। यहां आए विशेषज्ञों और यंत्र बनाने वाली कम्पनियों से अमरूद की ग्रेडिंग और पल्प बनाने की मशीन के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा वैज्ञानिक-किसान संवाद में हिस्सा लें और सूक्ष्म सिंचाई जैसी विधियों के बारे में जानें। उन्होंने कहा कि किसान अपनी आय तथा प्रदेश में अमरूद का उत्पादन बढ़ाने तथा ज्यूस, पल्प, मिठाइयां, कैन्डी, अचार आदि प्रसंस्कृत उत्पादों के बाजार तक सीधी पहुंच के अवसर तलाश करें। तभी इस महोत्सव का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

 

किसान नवाचार और नई जानकारियों का उपयोग करें:

समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लैब को लैन्ड से जोड़ने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यहां जो भी नवाचार और नई जानकारियां साझा की गई हैं, किसान उनका उपयोग करें। जिला कलक्टर ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि इस दो दिवसीय मेले में जो भी बेहतरीन कार्य प्रदर्शित हुआ है, उसको जिले के किसानों के साथ मिलकर क्रियान्वित कराने के कार्य में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।

 

 

 

विभिन्न फल-फूल आदि प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित:

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विजेताओं में नर्सरी प्रतियोगिता के लिए गुजरात की जारवी नर्सरी, फल प्रतियोगिता के लिए रायपुर के देवेन्द्र शुक्ला, उद्यानिकी लाइव डेमो प्रतियोगिता के लिए ड्रिप सिस्टम शैलेन्द्र सिंह राठी, पॉली हाउस के लिए बृजेश कुमार और सौर ऊर्जा के लिए चन्द्रवीर सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11-11 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी गई।

 

 

 

फल-फूल प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं में फल श्रेणी के लिए वलसाड के मयूर पाटीदार, सूरवाल के नंदलाल मीना, खिलचीपुर के रामफूल मीना, श्यामपुरा के रामखिलाड़ी मीना और कुस्तला के सत्यकुमार राजपूत को अलग-अलग वैरायटी के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपये की राशि दी गई। इसी प्रकार फूल की विभिन्न वैरायटी के लिए करमोदा के राजमल मीना, नौगांव के रमेश माली, सुनारी के हंसराज माली, मालपुरा की कैलाशी देवी, आलनपुर के मदनलाल सैनी, रामसिंहपुरा के प्रेमराज सैनी और नरोत्तम रैगर को भी 1100-1100 रुपये की राशि प्रथम पुरस्कार के रूप में दी गई।

 

समापन कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, जनप्रतिनिधि, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल, उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, किसान तथा आम लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !