Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बॉब सिम्पसन का निधन

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेट कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार बॉब सिम्पसन ने सिडनी में आखिरी सांस ली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक्स पर पोस्ट किया है कि एक सच्चे क्रिकेट दिग्गज को श्रद्धांजलि। एक टेस्ट क्रिकेटर, कप्तान, कोच और नेशनल सेलेक्टर- बॉब सिम्पसन का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में काफी प्रभाव था, जिन्होंने हमारे खेल के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया।

Former Australian cricketer Bob Simpson passed away

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बॉब के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। सिम्पसन ने 1957 और 1978 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 62 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 4869 रन बनाए, जिनमें 10 शतक शामिल हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 46.81 रहा। उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी करते हुए 71 विकेट लिए, इसके अलावा बेहतरीन स्लिप फ़ील्डिंग के लिए भी वह मशहूर थे। सिम्पसन ने 1968 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन 1978 में 41 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा वापसी की और टेस्ट कप्तान बने।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !