पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज शनिवार को झालरापाटन में अपने पोते विनायक प्रताप सिंह के साथ अपना वोट डाला। उनके साथ उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे।

राजे ने वोट डालने से पहले बालाजी के मंदिर में पूजा अर्चना की और अपनी जीत की दुआएं मांगी। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि वह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डाला है और उन्होंने विश्वास किया कि भाजपा सत्ता में आएगी और हम सरकार बनाने जा रहे है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया