Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चंपई सोरेन बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नेता चंपई सोरेन आज शुक्रवार को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए है। चंपई सोरेन ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित एक समारोह में बीजेपी में शामिल हुए है। सोरेन को बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल करवाने के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड के बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल थे।
Former CM Jharkhand Champai Soren joins BJP

झारखंड बीजेपी ने चंपाई सोरेन के पार्टी में शामिल होने के बाद एक्स पर लिखा है कि  “कोल्हान टाइगर उर्फ चंपई सोरेन ने भाजपा ज्वाइन करके इस बात का संकेत दे दिया है कि आगामी चुनाव में झामुमो-कांग्रेस का खात्मा करते हुए भाजपा इस बार प्रचंड जीत दर्ज करने वाली है।

झारखंड बीजेपी के प्रमुख बाबूलाल मांरडी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा है कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास, आदिवासी समाज के उत्थान तथा घुस*पैठ के रोकथाम में पार्टी को आपका सहयोग, सहभागिता एवं मार्गदर्शन सदैव मिलता रहेगा।

इस सप्ताह की शुरुआत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इस महीने की शुरुआत में जब चंपाई सोरेन अचानक दिल्ली पहुंचे थे तभी से उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि तब उन्होंने इससे इनकार किया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !