राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल का आज बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने 97 साल की उम्र में जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कमला बेनीवाल काफी समय से बीमार चल रही थी। उनका इलाज जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौ*त हो गई। कमला बेनीवाल के राजस्थान के वरिष्ठम नेताओं में से एक चर्चीत नेता थी। वह गुजरात की राज्यपाल और 7 बार विधायक रह चुकी है। गुजरात में राज्यपाल रहते हुए उस वक्त मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी से उनकी कई मामलों में अनबन हुई थी जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

कमला बेनीवाल साल 1954 में 27 वर्ष की उम्र में विधानसभा चुनाव जीतकर राजस्थान सरकार में पहली महिला मंत्री बनीं। पूर्व में अशोक गहलोत की सरकार में कमला बेनीवाल गृह, शिक्षा और कृषि मंत्रालय सहित कई विभागों की मंत्री रही है। वह राज्य की उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी है। कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी 1927 राजस्थान के झुंझुनू जिले के गोरिर गांव में जाट परिवार में हुआ था। वह कांग्रेस की वरिष्ठ राजनेता मे से एक थी। वह गुजरात समेत त्रिपुरा, मिजोरम की राज्यपाल रह चुकी हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया