महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण मुंबई में पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए। चव्हाण ने सोमवार (12 फरवरी) को कांग्रेस और विधायकी से इस्तीफा देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा कल से ही थी। अशोक चव्हाण को मुंबई स्थित बीजेपी ऑफिस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक चव्हाण कल आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी उन्हें महाराष्ट्र से ही राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। नामांकन की तारीख नजदीक आने के कारण ही उन्हें आनन-फानन में बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया