Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से मिलेगी प्रदेश के आर्थिक विकास को रफ्तार – नितिन गडकरी

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की बैठक

प्रदेश को रेलवे फाटक मुक्त करने का रोडमैप बनाने पर हुई चर्चा 

 

जयपुर:- केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बैठक कर प्रदेश में राजमार्ग एवं सड़क तंत्र को बेहतर और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार की मंशा राजस्थान को राजमार्गों और सड़कों के नेटवर्क के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में लाने की है, ताकि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक विकास को रफ्तार मिल सके।

 

 

इस पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार प्रदेश में मजबूत सड़क तंत्र के विकास के लिए हर प्रकार से मदद करेगी। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी द्वारा दिए गए सुझाव के अनुरूप रेलवे फाटकों पर आरओबी अथवा आरयूबी का निर्माण कर प्रदेश को रेलवे फाटक मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार करने की दिशा में बैठक में विचार – विमर्श हुआ। केन्द्रीय मंत्री द्वारा जयपुर रिंग रोड के द्वितीय चरण के लिए पांच हजार करोड़ रुपए की मंजूरी के घोषणा के बाद रिंग रोड के कार्य को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने के बारे में भी बैठक में निर्देश प्रदान किए गए।

 

 

 

 

Better road connectivity will give impetus to the economic development of the state - Nitin Gadkari

 

 

 

प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत ढांचा कोष (सीआरआईएफ) के अंतर्गत सड़कों के नए प्रस्ताव भिजवाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से रोपवे निर्माण की संभावनाओं के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई।

 

 

बैठक में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद सी.पी.जोशी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सार्वजनिक निर्माण) संदीप वर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नितिन गडकरी का साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया एवं राममंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !