दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौ*त हो गई है। कार हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, ड्राइवर और उनका बेटा हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा मंगलवार शाम अलवर के नौगांवा के पास खुसपुरी हरियाणा बॉर्डर में हुआ। घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बेटे हमीर सिंह का हाथ और नाक टूटा, पूर्व सांसद की पसली टूटी
बताया जा रहा है कि इनके साथ ड्राइवर भी था, जो अभी गंभीर घायल है। हादसे में मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में फ्रैंक्चर हुआ है। वहीं पूर्व सांसद के सीने की पसली टूटी है और फेफड़ा भी फट गया है। सभी का इलाज अलवर अस्पताल में जारी है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद अलवर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल के बाहर जाब्ता तैनात किया गया है। हादसे में पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह की मौ*त हो गई। श*व को अलवर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। बाड़मेर जैसलमेर से एक बार सांसद बने हैं, वहीं उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ में राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। इनके एक बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते है। इनका पैतृक गांव बालोतरा जिले की जसोल है। पूर्व विदेश मंत्री की पुत्रवधू चित्रा सिंह चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया