नई दिल्ली: कर्नाटक में हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बला*त्कार के मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने शुक्रवार को दोषी ठहराया है। अदालत इस मामले में 2 अगस्त को सजा सुनाएगी। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने यह फैसला एफआईआर दर्ज होने के 14 महीने बाद सुनाया है। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ हासन जिले के एक ग्रामीण पुलिस स्टेशन में पहला मामला दर्ज किया गया था।
हासन जेडीएस का गढ़ है और प्रज्वल रेवन्ना पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। प्रज्वल के खिलाफ पहली एफआईआर 28 अप्रैल को एक महिला की शिकायत पर दर्ज की गई थी। इसके बाद महिला का परिवार अपना घर छोड़कर कहीं और चला गया था। उस समय महिला के एक पड़ोसी ने बताया था कि वह रेवन्ना के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। कुछ वीडियो वायरल होने लगे और फिर हमें उनके घर पर ताला लगा मिला। हमें नहीं पता कि वह कब गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
