Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सवाई माधोपुर: मंगलवार रात्रि से जिले में हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला कलक्टर काना राम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया के निर्देशानुसार विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीना के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य यु*द्ध स्तर पर जारी हैं।

 

Torrential rain affects public life, administration is fully alert in sawai madhopur

 

 

विकास अधिकारी ने बताया कि बुधवार प्रातः से ही सभी ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिकों, प्रशासकों तथा ग्राम विकास अधिकारियों को अलर्ट मोड पर कार्य हेतु पाबंद किया गया। विकास अधिकारी द्वारा जलभराव से प्रभावित ग्रामों का मौके पर निरीक्षण किया गया एवं प्रभावित लोगों व पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पंचायत समिति स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तरीय टीमों को निरंतर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

 

 

साथ ही आमजन को जलभराव व संभावित डूब क्षेत्रों में नहीं जाने का आग्रह किया गया। विकास अधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए है कि कोई भी वीडीओ, एलडीसी या जीआरएस बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी अति. एवं सहायक विकास अधिकारी अपने-अपने क्लस्टरों में सतत निगरानी बनाए रखें। इसी कड़ी में विकास अधिकारी ने गुरूवार को खवा, खांडोज, रामड़ी, शेरपुर, खिलचीपुर, कुंडेरा, सूरवाल, पूसोदा, छारौदा एवं चकेरी सहित विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया।

 

 

 

 

ग्राम पंचायत चकेरी की गंभीर नदी में तेज बहाव के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी को दिए गए। वहीं छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। वहीं जरूरतमंद लोगों को ग्राम पंचायत स्तरीय टीमों द्वारा भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन के सतर्क समन्वय और ग्राम पंचायत स्तरीय टीमों की सक्रियता के चलते अब तक ब्लॉक की किसी भी ग्राम पंचायत में जनहानि अथवा कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं घटी है। बारिश का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, परंतु स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विकास अधिकारी स्वयं एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी हर मूवमेंट की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि रोकी जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !