Sunday , 8 March 2026
Breaking News

24 लाख से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क बीज मिनीकिट वितरित

जयपुर: कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर कृषि विभाग द्वारा महिला किसानों को मूंग, मोठ, ज्वार, मक्का और बाजरा फसलों के नि:शुल्क बीज मिनीकिट वितरण किए गये हैं, जिससे न केवल कृषि में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी बल्कि राज्य और देश की अर्थव्यवस्था में भी उनका अहम योगदान बढ़ेगा।

 

 

Free seed minikits distributed to more than 24 lakh women Farmer in rajasthan

 

 

 

24 लाख से अधिक महिला किसान हुई लाभान्वित:

कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने बताया राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024-25 की पालना में कृषि विभाग द्वारा खरीफ-2024 में कुल 24 लाख 58 हजार महिला किसानों को नि:शुल्क बीज की मिनीकिट का वितरण किया जा चुका है। इसमें मूंग की 4 किलोग्राम की 4 लाख, मोठ की 4 किलोग्राम की एक लाख, ज्वार की 4 किलोग्राम की 89 हजार, मक्का की 5 किलोग्राम की 10 लाख 79 हजार, बाजरा की 1.5 किलोग्राम की 7 लाख 90 हजार बीज मिनी किट महिला किसानों को नि:शुल्क वितरण की गयी।

 

 

 

 

वितरण के लिए सुनिश्चित की गई पात्रता:

कृषि आयुक्त ने बताया कि बजट घोषणा के तहत मिनीकिटों के वितरण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमांत कृषक, राजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह, निशक्तजन एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली महिला कृषकों को प्राथमिकता दी गयी है। एक महिला को मिनीकिट का एक पैकेट दिये जाने का प्रावधान है।

 

 

 

लाभार्थी कृषक ऐसे प्राप्त कर सकते हैं मिनीकिट:

कृषि आयुक्त ने बताया कि मिनीकिट का वितरण संबंधित कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से किया जाता है।  उन्होंने बताया कि लाभार्थी महिला किसानों को मिनीकिट का वितरण जन आधार कार्ड के माध्यम से किया गया है।

 

 

 

गीता देवी और गोविंदी देवी को मिली बीज की निःशुल्क मिनीकिट:

दौसा जिले के ग्राम सलेमपुरा निवासी गीता देवी ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा बाजरे के 1.5 किलोग्राम के बीज की निःशुल्क बीज किट दी गयी है। यह बीज उच्च गुणवत्ता वाले हैं, जिसकी उन्होंने एक बीघा में बुआई की है। उन्हें पूरा विश्वास है कि बीज की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण इस बार फसल पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा मुनाफा देगी। गीता देवी ने निःशुल्क बीज किट के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !