उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में बडगांव पुलिस थाने में फ्रांस की एक युवती के साथ रे*प का मामला सामने आया है। युवती ने इसकी एफआईआर दर्ज करवाई है। उदयपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश गोयल ने बताया कि फ्रांस की एक युवती रविवार को एड शूट करने उदयपुर आई थी, जिसके साथ रे*प की घटना हुई है। फ*रार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। बडगांव पुलिस थाना प्रभारी पूरण राजपुरोहित ने बतीय कि हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। युवती ने सोमवार को दर्ज कराई एफआईआर में रे*प के आरोप लगाए हैं।
हमने युवती के बयान लेकर मेडिकल टेस्ट कराए हैं। फ़ॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। इस पूरे मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ दु*ष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्रेंच महिला के साथ दु*ष्कर्म ऐसे वक्त हुआ है जब हाल ही में अमेरिका ने अपने देश की महिला यात्रियों को अप*राध की घटनाओं के कारण भारत यात्रा के दौरान छह राज्यों में सावधान रहने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और इसका कारण रे*प की वारदातों को तेजी से बढ़ता हुआ बताया है। ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में ऐसी एडवाइजरी का हिस्सा न बन जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
