उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक वि*स्फोट में 6 लोगों की मौ*त हो गई है। मृ*तकों में एक बच्ची भी शामिल है। वि*स्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस ध*माके के बाद अफरा- तफरी मच गई और पुलिस प्रशासन की टीम कुछ देर में बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंची गई।
बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी ने पत्रकारों से कहा कि मैं यहां जिला अस्पताल पर हूं, अभी तक अस्पताल में छह श*व पहुंच चुके हैं जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृ*तकों में एक बच्ची भी शामिल है। कुछ घायलों को भी यहां भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बुलंदशहर के सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन नामक शख्स के मकान में यह हा*दसा हुआ है।
यहां उनके परिवार के 18-19 लोग रहते हैं। रात 8 और 9 बजे के बीच सिलेंडर का ब्ला*स्ट हुआ है। वहीं सिकंदराबाद की डीएसपी पूर्णिमा सिंह कहा कि ये वि*स्फोट सिलेंडर से हुआ या इसकी कोई और वजह रही, इसको लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वि*स्फोट के सही कारणों का सही पता चल पाएगा।