Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पैसा डबल करने के दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की पुलिस लगातार सायबर ठ*गों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिले की सूरवाल थाना पुलिस ने दो और सायबर ठ*गों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी गोलू पुत्र दिलराज मीना निवासी बनोठा सूरवाल और मुनेश पुत्र हन्डूलाल मीना निवासी सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को पैसा डबल करने का झां*सा देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और कार भी जब्त की है।

 

 

Soorwal Sawai Madhopur Police News 22 Oct 24

 

 

सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में सायबर ठ*गी करने वाले अप*राधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सूरवाल पुलिस द्वारा गोलू पुत्र दिलराज मीना निवासी बनोठा सूरवाल और मुनेश पुत्र हन्डूलाल मीना निवासी सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी इन्वेस्ट करने के नाम रुपये डबल करके सायबर ठ*गी करते थे।

 

 

 

 

 

पुलिस ने उनके कब्जे से तीन एण्ड्रोईड मोबाइल तथा एक कार भी जब्त की है। उन्होंने बताया कि गत 19 अक्टूबर को पुलिस गश्त के दौरान मेगा हाईवे रिको एरिया, दुब्बी बनास से एक कार आई। जिसमें गोलू पुत्र दिलराज मीना और मुनेश पुत्र हन्डूलाल बैठे हुए मोबाइल पर चैटिंग कर रहे थे।

 

 

 

दोनों के मोबाइलों को चेक किया गया तो मोबाइल में सायबर ठ*गी के साक्ष्य ऐप्लीकेशन इन्ट्राग्राम, टेलीग्राम, वाट्सएप आदि में विभिन्न मोबाइल नम्बरों की चैटों में इन्वेस्ट करने के नाम रुपये डबल करने, ऑनलाइन स*ट्टा का ला*लच देना तथा ग्राहकों से स्कैन द्वारा प्राप्त हुये पैसों को अपने खाते में पैसे डालवाने के साक्ष्य मिलने पर दोनों के पास मिले मोबाइल फोन व कार को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश, एएसआई हरिशंकर, कांस्टेबल राजेश और मनराज शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !